Search

 
 
 

तेज प्रताप ने अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर उठाए सवाल, करोड़ों के खर्च की ED-CBI जांच की मांग

Lagatar Desk :मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में हुए करोड़ों रुपये के खर्च को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस भव्य आयोजन पर सवाल उठाए और पूरे मामले की केंद्रीय एजेंसियों (ED और CBI) से जांच कराने की मांग की है.
 
तेज प्रताप
  • तेज प्रताप के निशाने पर अनंत सिंह और आनंद मोहन
  • छठ पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन को बताया आसुरी शक्ति

Lagatar Desk :  बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी और पूर्व सांसद आनंद मोहन के सरेंडर को लेकर सियासत तेज है. पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए विरोधी नेताओं और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.

 

इसे भी पढ़ें

अनंत सिंह की शादी में हुए खर्च पर उठाए सवाल  

तेज प्रताप यादव ने अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में हुए खर्च पर सवाल उठाया है. उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है, ताकि सभी को पता चल सके कि आखिर इतना पैसा कहां से आया? तेज प्रताप ने कहा कि किसी भी शादी में इस तरह पानी की तरह करोड़ों रुपये बहाना सही नहीं है.


कानून राज को लेकर सरकार को घेरा

वहीं तेज प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने के आदेश पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आनंद मोहन को अपराधी बताया और कहा कि ऐसी छवि वाले सभी लोगों को जेल के अंदर ही होना चाहिए. सम्राट चौधरी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार सच में राज्य में कानून का राज चाहती है, तो उसे सबसे पहले अपनी ही पार्टी में शामिल आपराधिक छवि के नेताओं को जेल भेजना चाहिए.


छठ पर्व पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन पर भड़के

तेज प्रताप यादव ने स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा छठ महापर्व को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने इसे करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान बताया और ऐसी बातें करने वालों को आसुरी शक्ति करार दिया. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले लोगों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही