Search

 
 
 

तेतुलिया जमीन घोटाला: वन भूमि खरीदने वालों का सेल डीड रद्द करने के मामले में नोटिस

tetulia forest land scam : वन विभाग द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि ईजहार बंधुओं ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर तेतुलिया मौजा की जमीन का म्यूटेशन अपने नाम पर कराया. राज्य व केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा तेतुलिया जमीन विवाद की जांच में ईजहार बंधुओं द्वारा की गयी जालसाजी का पर्दाफाश हुआ. सक्षम न्यायालय द्वारा भी विवादित जमीन के वनभूमि होने से संबंधित फैसला दिया जा चुका है.
 
LAGATAR EXPOSE

Ranchi (Tetulia forest land scam): तेतुलिया वनभूमि घोटाले में जमीन खरीदने वालों का सेल डीड रद्द करने के लिए कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. बोकारो सिविल जज कोर्ट ने वन विभाग द्वारा दायर याचिका के आलोक में यह नोटिस जारी किया है. वन विभाग ने जमीन की खरीद बिक्री से संबंधित सेल डीड रद्द करने के लिए याचिका दायर किया है.


वन विभाग द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि इजहार बंधुओं ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर तेतुलिया मौजा की जमीन का म्यूटेशन अपने नाम पर कराया. राज्य व केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा तेतुलिया जमीन विवाद की जांच में इजहार बंधुओं द्वारा की गयी जालसाजी का पर्दाफाश हुआ. सक्षम न्यायालय द्वारा भी विवादित जमीन के वनभूमि होने से संबंधित फैसला दिया जा चुका है.


याचिका में आगे कहा गया है कि सक्षम न्यायालय के फैसलों के मद्देनजर इस जमीन का मालिकाना हक सरकार के वन विभाग के पास है. इसलिए कोई व्यक्ति इस जमीन की खरीद बिक्री नहीं कर सकता है. लेकिन इजहार बंधुओं ने फर्जी दस्तावेज के सहारे अपने नाम पर म्यूटेशन कराने से पहले और बाद में वनभूमि की खरीद बिक्री की है.

 

याचिका के मुताबिक इजहार बंधुओं द्वारा की गयी खरीद-बिक्री पूरी तरह अवैध है. इसलिए न्यायालय इस जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित सेल डीड को निरस्त करे. वन विभाग की इस याचिका पर कोर्ट ने जमीन खरीदने वाले 34 लोगों को नोटिस जारी किया है.


उल्लेखनीय है कि बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ जमीन को इजहार हुसैन व अख्तर हुसैन ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर मालिकाना हक हासिल किया था. इजहार बंधुओं ने अपने नाम पर जमीन का म्यूटेशन होने से पहले से ही बेचना शुरू कर दिया.

 

राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत से जमीन का म्यूटेशन और रजिस्ट्री हुई. सरकार के स्तर पर हुई जांच के दौरान गलत तरीके से म्यूटेशन करने के आरोप में चास के तत्कालीन अंचल अधिकारी को बर्खास्त किया जा चुका है.


जमीन के मालिकाना हक के मुद्दे पर वन विभाग और इजहार बंधुओं के बीच हुई कानूनी जंग में झारखंड हाईकोर्ट ने वन विभाग के अधिकारियों को न्यायालय की अवमानना का दोषी करार दिया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस आदेश को निरस्त कर दिया.

 

सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त किया है. फर्जी दस्तावेज के सहारे वनभूमि को अपना बनाने और उसकी खरीद बिक्री के आरोप में फिलहाल कई लोग जेल में हैं.


 वन विभाग ने 34 सेल डीड को रद्द करने की मांग की

खरीददार का नाम पता
अखिलेश सिंह बोकारो स्टील सिटी, सेक्टर 12, पुलिस लाईन
आशुतोष दूबे चाकुलिया, काशी झरिया, बोकारो
बेबी देवी ग्राम लुकैया, थाना बगोदर, गिरिडीह
बाधु राम क्वाटर नंबर 6085, सेक्टर-4/D, बोकारो
भगवान दास यादव रेलवे कॉलोनी, राधा नगर, बालीडीह, बोकारो
बिमलेश कुमार सिंह एआर कॉलोनी, बरमसिया, धनबाद
दीपक कुमार एआर कॉलोनी, बरमसिया, धनबाद
चंदन तिवारी क्वाटर नंबर 2A/8, कैंप-02, बोकारो स्टील सिटी
धर्मेंद्र चौधरी मकान नंबर 388. राम नगर कॉलोनी, चास, बोकारो
कमला देवी क्वाटर नंबर DM 2 /65D, राधा नगर, बाली डीह, बोकारो
कविता देवी TTPS कॉलोनी, ललपनिया, बोकारो
महेंद्र कुमार मिश्रा सोना टांड, सिवानडीह, बोकारो
महेश कुमार बजरंग नगर, न्यू कॉलोनी, कुरमीडीह, बोकारो
ममता मरांडी सेक्टर-02/b, मकान नंबर 2-298, बोकारो स्टील सिटी
नरेंद्र कुमार ठाकुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, बोकारो
निशांत आलोक मकान नंबर 296, सेक्टर 01/C, बोकारो स्टील सिटी
निती वर्मा चास, बोकारो
पूजा देवी सेक्टर-4/C, पुलिस कैंप बोकारा स्टील सिटी
पूनम सिंह मकान नंबर 3145, सेक्टर 12/A, बोकारो स्टील सिटी
राम लखन प्रसाद राय सेक्टर 3/A, बोकारो स्टील सिटी
रविंद्र नाथ दास सिजुआ, राधानगर, बालीडीह, बोकारो
लक्खी देवी सिजुआ, राधानगर, बालीडीह, बोकारो
सलोनी कुमारी पटेल नगर, चास, बोकारो
दयामंती देवी पटेल नगर, चास, बोकारो
सीमा कुमारी रेलवे कॉलोनी, मकान नंबर D/S-2/55C, बोकारो स्टील सिटी
शैलेंद्र कुमार सिंह मकान नंबर 296, सेक्टर 01/C, बोकारो स्टील सिटी
रणधीर कुमार भारत एकता गृह निर्माण समिति, बांधगोड़ा, बोकारो
अनजु कुमारी मकान नंबर 2247, सेक्टर-12F, बोकारो स्टील सिटी
सन्नु रेलवे कॉलोनी, मकान DS/2/148, चंदनकियारी, बोकारो
सुमित कुमार सिंह मेन रोड, सरायकेला, धनबाद
उमाशंकर सिंह बारी कॉपरेटिव कॉलोनी, बोकारो स्टील सिटी
वेद प्रकाश शुक्ला भोजपुर कॉलोनी, चास, बोकारो
धनंजय सिंह चौधरी कैंप-ll-3B/1, बोकारो स्टील सिटी
विनय कुमार फॉरेस्ट कॉलोनी के पास, चास, बोकारो

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही