Search

 
 
 

तेज प्रताप यादव 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने जेल भेज दिया है. खबर है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
 

Patna : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने जेल भेज दिया है. खबर है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

दरअसल NEET पेपर लीक मामला और जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद का आहवान किया गया था. जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव भी बंद के समर्थन में उतरे थे. वे छात्रों के साथ पटना के रामगुलाम चौक पर धरने पर बैठ गये थे.

 

 

जब तेज प्रताप यादव छात्रों के साथ रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर नारेबाजी करते बढ़े तो एग्जिबिशन रोड के पास पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया. शाम को तेज प्रताप यादव पटना के एक मॉल में पहुंचे.

 

अचानक पटना पुलिस वहां पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.  जान लें कि बिहार बंद के दौरान वामपंथी छात्र संगठनों ने कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया था. कुछ जगहों पर हिंसा हुई थी. 

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद  तेज प्रताप ने कहा, 'हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. जरूरत पडने पर मैं छात्रों के अधिकारों के लिए जान भी दे सकता हूं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही