Search

 
 
 

बिहार: सदन में उठा शराबबंदी का मुद्दा, सुनील सिंह बोले- विधानसभा में हो जाएगी शराब की डिलीवरी

बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान शराबबंदी को लेकर सियासत गरमा गई. राजद MLC सुनील सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शराबबंदी पूरी तरह विफल है और हालात ‘उड़ता पंजाब’ जैसे हो गए हैं. उन्होंने यहां कहा कि विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है.
 

Patna: बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान शराबबंदी को लेकर सियासत गरमा गई. राजद MLC सुनील सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में शराबबंदी पूरी तरह विफल है और हालात ‘उड़ता पंजाब’ जैसे हो गए हैं. उन्होंने यहां कहा कि विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है.


दरअसल, बजट सत्र के 13वें दिन गुरुवारो को सुनील सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कहा कि, बिहार में वास्तविक रूप से शराबबंदी लागू नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों के घर रोज शराब पार्टी होती है. लेकिन वे लोग इतने ताकतवर हैं कि उनका नाम नहीं ले सकता. 

 

सुनील सिंह ने कहा कि राज्य में खुलेआम शराब उपलब्ध है. बिहार में सूखा नशा और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार को ‘उड़ता पंजाब’ बना दिया गया है. शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर कहा कि सरकार जमीन पर कानून लागू कराने में विफल रही है. इस बयान के बाद सदन के बाहर और भीतर सियासी पारा गर्म हो गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही