Search

 
 
 

पटना HC ने 42 विधायकों को भेजा नोटिस, चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना हाई कोर्ट ने चुनावी विवादों में फंसे पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
 

Patna : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना हाई कोर्ट ने चुनावी विवादों में फंसे पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. इन विधायकों पर वोट चोरी और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप है.

 

दरअसल, चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों ने जीते उम्मीदवारों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी किया है. अदालत ने कहा है कि सभी को तय समय में अपने पक्ष में जवाब देना होगा. अदालत अब प्रस्तुत साक्ष्यों को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी.

 

इनको भेजा गया नोटिस

जिन प्रमुख नेताओं को नोटिस जारी हुआ है, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, वित्त और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद तथा गोह से राजद विधायक अमेंद्र प्रसाद समेत अन्य पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही