Search

 
 
 

बिहार : घरवालों की डांट से नाराज दो छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश, एक की मौत, दूसरी गंभीर

बिहार में दो अलग-अलग घटनाओं ने सबको सन्न करके रख दिया. घरवालों की डांट से नाराज दो छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की.
 

Bihar: बिहार में दो अलग-अलग घटनाओं ने सबको सन्न करके रख दिया. घरवालों की डांट से नाराज दो छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की. जिसमें एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. एक घटना दरभंगा की है जहां छात्रा ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि सहरसा जिले में घरवालों की डांट से नाराज होकर नदी में कूद गई जिससे उसकी मौत हो गई.

 

 

दरभंगा के बरही उच्च माध्यमिक स्कूल की नौंवी कक्षा की एक छात्रा ने पेट्रोल मंगाया, ऑनलाइन पेमेंट किया और फिर शरीर पर छिड़ककर आग लगा ली. छात्रा की बहन ने स्कूल में फोन करके उसे छुट्टी देने का अनुरोध किया था. इसके बाद शिक्षक ने उसे घर भेज दिया था. बताया जाता है कि स्कूल से घर लौटी छात्रा को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट डपट की थी. इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया होगा.

 

इधर सहरसा के सलखुआ में एक किशोरी ने नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. घरवालों की डांट से नाराज होकर स्टेट हाईवे 95 पर कोपरिया के पास खगना पुल से उसने नदी में छलांग लगा दी. सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया निवासी अरुण यादव की 15 वर्षीय पुत्री की इस हादसे में मौत हुई है जो कक्षा नौ की छात्रा थी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही