Search

 
 
 

बिहार : ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 5 घायल

बिहार से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. मामला रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र का है. जहां गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल है.
 

Rohtas : बिहार से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. मामला रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र का है. जहां गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल है.

 

जानकारी के अनुसार बीती रात टेंपो सवार आठ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. तभी खडारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टंपो में जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई. और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर मारने के बाद ट्रक चावक मौके से फरार हो गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.

 

पुलिस को हादसे की सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दो लोगों की मृत घोषित  कर दिया. जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

 

बाकी पांच घायलों का हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज किया जा रहा है.  तीन लोगों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है. सबरा रो-रोकर बुरा हाल है.

 

मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव निवासी 25 वर्षीय सरोज कुमार बैठा और महेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जबकि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

 

पुलिस ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही