Lagatar Desk : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं.
#WATCH | Patna, Bihar | CM Nitish Kumar says, "... How much money did you (Tejashwi Yadav) pay to those 6 MLAs? Where did you get that money from? You extorted that money from the MLAs who were already on your side..." (05.02)
— ANI (@ANI) February 6, 2026
Source: Bihar Vidhan Sabha TV/ YouTube pic.twitter.com/FcFZYV6khd
दरअसल विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चल रहा था. इस दौरान नीतीश कुमार अपने पुराने अंदाज में नजर आए. सत्र के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.
नीतीश कुमार बोलते रहे हैं कि तेजस्वी उस समय ठीक रहता था. इधर-उधर नहीं करता था. लेकिन अब इधर-उधर करने लगा है. इस पर तेजस्वी यादव मुस्कुराने लगे और बोले कि आप कुछ भी बोलिए.
तेजस्वी के बीच में बोलने पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए और उन्हें डांटते हुए बैठने को कहा. नीतीश ने सवाल उठाया कि तेजस्वी यादव ने उन छह विधायकों को कितनी रकम दी? आपको वो पैसा कहां से मिला? आपने वो पैसा उन विधायकों से जबरन वसूला, जो पहले से ही आपके साथ थे.
नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया कि वे उनसे उम्र और अनुभव में बहुत छोटे हैं. कहा कि वे तेजस्वी के पिता के समय से राजनीति में हैं और उन्होंने ही उन्हें आगे बढ़ाया है. इस बातचीत पर सदन में हंसी-ठहाके गूंजते रहे.
मुख्यमंत्री ने आरजेडी के पुराने शासनकाल की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में डर का माहौल था. लोग शाम के बाद घर से निकलने से डरते थे. महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती थी और लूट, अपहरण व हत्या की घटनाएं आम थीं.
अब हालात बदल गए हैं और लोग रात में भी बेखौफ घूमते हैं. उन्होंने कहा कि अब हिंदू-मुस्लिम विवाद भी कम हुए हैं. सरकार ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई है और मंदिरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है.
नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 2018 में ही हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई थी. अब लोगों को मुफ्त बिजली दी जा रही है. साथ ही सरकार छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा दे रही है.
सीएम नीतीश ने रोजगार को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि राज्य में जीविका दीदियों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 40 लाख हो गई है.
नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर मजबूत बनाया गया है और अब शहरों में भी जीविका दीदियों का विस्तार किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment