Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar :  शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शव को देखकर शहर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता तथा टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे.

 

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृत व्यक्ति की पहचान को लेकर पूछताछ की. हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इसके बाद दोनों टीओपी प्रभारियों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

 

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. इस संबंध में टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने बताया कि युवक के पास से मोबाइल मिला है. युवक बाहरी राज्य का प्रतीत होता है. मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही