Deoghar : जिले में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को रोकने और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए देवघर पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है.
एसपी सौरभ और साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक उच्चस्तरीय टीम ने साइबर अपराध के लिहाज से संवेदनशील इलाकों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया.
पुलिस टीम ने साप्तर, मिसरना, चरपा, कजरा मोड़, चकनवादा, लखनुवां और कोकराबाद समेत कई गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान अधिकारियों ने ना सिर्फ निरीक्षण किया, बल्कि गांव के लोगों से बातचीत भी की.
अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनके इलाके में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों, साइबर ठगी के तरीकों और अपराधियों की जानकारी ली. ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी व अनुभव पुलिस के साथ साझा किए.
पुलिस पिकेट लगाने का फैसला
पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद दो अहम फैसले लिए हैं. पहला साप्तर, मिसरना, चरपा, कजरा मोड़ और चकनवादा जैसे इलाकों में साइबर अपराधियों पर 24 घंटे नजर रखने के लिए मिसरना गांव में एक अस्थायी पुलिस पिकेट स्थापित की जाएगी.
वहीं मधुपुर–देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित कोकराबाद मोड़ की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां भी एक अस्थायी पुलिस पिकेट लगाने का निर्णय लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन कदमों से साइबर अपराध पर लगाम लगेगी और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment