Search

रामगढ़ :  चोरों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, सतर्कता से कोशिश नाकाम

Ramgarh : जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बीती रात चोरों ने रांची रोड बृंदावन अस्पताल के सामने स्थित शांति अलंकार ज्वैलर्स में चोरी करने की कोशिश की. हालांकि पड़ोसियों की तत्परता से चोरी की कोशिश नाकाम हो गई.

 

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि चोरों ने जैसे शटर का ताला तोड़ा, आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद खुल गई. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग खड़े हुए. इसके बाद दुकान व्यवसायी संजय प्रसाद साह और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना पाकर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी लेकर आगे कि कार्यवाही कर रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp