Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : आय से अधिक संपत्ति मामले में DDC के ठिकानों पर निगरानी विभाग का छापा

बिहार में निगरानी विभाग लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कस रहा है. अब तक कई अधिकारी गिरफ्तार किए जा चुके है. इसी बीच निगरानी विभाग ने डीडीसी बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. डीडीसी बृजेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Patna : बिहार में निगरानी विभाग लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कस रहा है. अब तक कई अधिकारी गिरफ्तार किए जा चुके है. इसी बीच निगरानी विभाग ने शिवहर डीडीसी बृजेश कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. डीडीसी बृजेश के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. 

 

बृजेश पर अलग-अलग पदों पर रहते हुए 1,84,32,900 रूपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह संपत्ति उनके आज तक के आय स्रोत से काफी अधिक है. मंगलवार को बृजेश कुमार के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया गया. बृजेश कुमार के बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. 

 

सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी होती है. अब निगरानी ने ऐसी संभावनाओं को लगभग खत्म करने की तैयारी कर ली है. ब्यूरो ने ओपन टेक्स्ट फॉरेंसिक इमेजर मशीन का इस्तेमाल शुरू किया है, जो जब्त किए गए पेन ड्राइव, डॉक्यूमेंट और अन्य डिजिटल एविडेंस का सटीक क्लोन तैयार करती है. जानकारी के मुताबिक, एक बार डेटा इस मशीन में सुरक्षित हो जाने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव या क्षति संभव नहीं रह जाती.

 

बता दें कि हाल ही में ईओयू की टीम ने बिहार में एक इंजीनियर पर भी कार्रवाई की थी. मधुबनी जिले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर पर छापेमारी की गई थी. उन्होंने अपनी 17 साल की सेवा में 100 से अधिक संपत्ति अर्जित की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही