Search

गोपालगंज : कलयुगी बेटे ने जमीन विवाद में मां को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Lagatar Desk :  गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां काशी टेंगराही गांव में एक कलयुगी बेटे ने जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर शराब के नशे में अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी बीच सोमवार की देर रात बेटा गर पहुंचा और मां से बहस करने लगा. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसने अपनी मां को लाठी-डंडे पीटा.

 

इस हमले में मां के दोनों हाथ और पैर टूट गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को किसी तरह बेटे से बचाकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए. जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन वहां भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

 

इसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद और नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. लेकिन पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp