Search

 
 
 

बिहार: निगरानी की टीम ने पंचायत तकनीकी सहायक को घूस लेते किया अरेस्ट

बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. कई बड़े अफसर अब तक घूस लेते गिरफ्तार हो चुके है.
 

Madhubani : बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग लगातार छापेमारी कर रही है. कई बड़े अफसर अब तक घूस लेते गिरफ्तार हो चुके है. लेकिन यह रिश्वतखोरी का खेल जारी है. ताजा मामला मधुबनी के कलुआही का है जहां निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत तकनीकी सहायक को घूस लेते गिरफ्तार किया है.

 

जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग में काम कर रहे हरि रंजन कुमार के खिलाफ घूस लेने की शिकायत की गई थी. शखिकायकर्ता ने बताया था कि हरि रंजन एक काम के बदले उनसे 12 हजार की रिश्वत मांग रहा है.

 

शिकायत के बाद निगरानी की विभाग ने जांच की जिसमें घूस की बात सच निकली. इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया. पटना से आई नौ सदस्यीय टीम ने डीएसपी मो. वसीम फिरोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की.

 

हरि रंजन ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए उसी समय निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. हरि रंजन की गिरफ्तारी के के प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया.

 

निगरानी डीएसपी मो. वसीम फिरोज ने बताया कि पंचायत तकनीकी सहायक 12 हजार रुपये की घूस मांग रहा था. पटना से आई नौ सदस्यीय टीम ने उसे घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही