Search

 
 
 

पूरी बिल्डिंग उड़ा देंगे, पटना सिविल कोर्ट को 24 घंटे में दूसरी बार मिली धमकी

पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सुबह सुबह कोर्ट के रजिस्ट्रार के फोन पर कॉल कर सिविल कोर्ट की पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है.
 

Lagatar Desk :  पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सुबह सुबह कोर्ट के रजिस्ट्रार के फोन पर कॉल कर सिविल कोर्ट की पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है.

 

धमकी मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इधर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. सुरक्षा कारणों से आज सिविल कोर्ट का काम  प्रभावित हो सकता है.

 

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकी दी गई है.

 

यह लगातार सातवीं बार और 24 घंटे में दूसरी बार है, जब सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बार-बार मिल रही धमकियों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही