Search

 
 
 

बिहार : शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, कई नेताओं ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया.
 

Patna : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे. वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे. झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है.

 

सीएम नीतीश कुमार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

 

तेजस्वी यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी के निधन से समस्त झारखंड और बिहार मर्माहत है. समस्त आरजेडी असहनीय पीड़ा के इस पल में गुरुजी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है.

 

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बोले कि शिबू सोरेन का निधन हो गया है. वह दलितों और आदिवासियों के एक महान नेता थे और मेरे उनसे अच्छे संबंध थे. मुझे दुख है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. यह राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है. इस तरह से लगातार शोक संवेदनाएं राजनीतिक नेताओं की ओर से व्यक्त की जा रही है.

 

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा JMM के संस्थापक एवं मार्गदर्शक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. जनजातीय और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद रहेगा. शोकाकुल हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

 

इन लोगों ने भी जताया शोक

 

 

 

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही