Search

 
 
 

बिहार: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा, आया डेट-टाइम, मास्टर प्लान तैयार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे, इसे लेकर कई दिनों से जारी राजनीतिक चर्चाओं पर फुलस्टॉप लगने वाला है. नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे.
 

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे, इसे लेकर कई दिनों से जारी राजनीतिक चर्चाओं पर फुलस्टॉप लगने वाला है. नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे. 

 

संजय झा ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य से इस्तीफे को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया पहले से तय है,14 दिनों में पद छोड़ देना है. 30 मार्च तक नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, ताकि उनकी राज्यसभा की सदस्यता बरकरार रहे. इस्तीफे के लिए काफी कम समय बचा है. नीतीश कुमार आज या कल इस्तीफा नहीं देते तो, उन्हेंे 30 मार्च को हर हाल में इस्तीफा देना होगा. क्योंकि 29 मार्च को रविवार है और रविवार के दिन को विधानसभा बंद रहता है.

 


संजय झा ने स्पष्ट किया कि यह इस्तीफा सिर्फ MLC पद से होगा, न कि सीएम पद से. लेकिन उन्होंने इस्तीफे की कोई पक्की तारीख नहीं बताई. बता दें, संविधान में प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति बिना निर्वाचन के भी 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकता है. यानी किसी सदन के सदस्य रहे बिना भी 6 माह तक सीएम रह सकते हैं यानी अटकल-बाजी बाजार अभी-भी गर्म है कि क्या सीएम और MLC पद दोनों से इस्तीफा देंगे.

 

सीएम नीतीश कुमार के बेट निशांत कुमार के जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने बाद हलचल बढ़ गई है. वे लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है. बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने एक बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में निशांत कुमार पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ भी आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही