Search

 
 
 

बिहार के जनादेश के साथ हो रहा खिलवाड़ : सतीश पॉल मुंजनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की चर्चा भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह सत्ता पर कब्जा करने और अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की चर्चा भाजपा की सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह सत्ता पर कब्जा करने और अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश है.

सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस विश्वास के साथ सरकार को जनादेश दिया था, आज उसी जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उनके अनुसार भाजपा पर्दे के पीछे से पूरी राजनीतिक प्रक्रिया को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, जिससे लोकतांत्रिक मर्यादाएं कमजोर हो रही हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति हमेशा से जोड़-तोड़ और सत्ता के लिए समझौते करने की रही है. अब मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को भी राजनीतिक सौदेबाजी का माध्यम बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.

मुंजनी ने कहा कि बिहार की जागरूक जनता इस पूरे घटनाक्रम को देख रही है और सत्ता की कुर्सी के लिए किए जा रहे इस तरह के राजनीतिक प्रयोग का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी.

उन्होंने कहा कि देश और राज्यों की राजनीति को स्थिरता, विकास और जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन भाजपा लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनादेश को कमजोर करने का काम कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही