Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सात महिलाएं भी शामिल

जानकारी के अनुसार  नक्सली  पांड्रू पुनेम,रुकनी हेमला, देवा उइका, रामलाल पोयम और मोटू पुनेम प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था.  नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया.
 

Raipur :  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज मंगलवार को 34 नक्सलियों द्वारा सरेंडर किये जाने की खबर है. इनमें से 26 नक्सलियों  पर 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था.  सरेंडर करने वाले नक्सलियों  में सात महिलाएं भी शामिल हैं.


बताया जाता है कि ये नक्सली कैडर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), तेलंगाना स्टेट कमेटी और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर डिवीजन में सक्रिय था. 

 
जानकारी के अनुसार  नक्सली  पांड्रू पुनेम,रुकनी हेमला, देवा उइका, रामलाल पोयम और मोटू पुनेम प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था. नक्सलियों ने वरिष्ठ पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया.    


बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्ससियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी.सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले दो वर्षों में दंतेवाड़ा जिले में 824 नक्सली हिंसा छोड़ मुख्यधारा में शामिल हुए हैं.  

 
श्री यादव ने कहा कि जिन लोगों ने सरेंडर किया है, उनके परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जियें और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही