Search

 
 
 

मनरेगा के नये नामकरण पर राहुल गांधी का पोस्ट, पीएम मोदी को गांधी के विचार और गरीबों के अधिकार से नफरत है

राहुल  गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही. आरोप लगाया कि पिछले दस सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. सरकार मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है.
 

New Delhi :  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनरेगा स्कीम का नाम बदल कर विकसित भारत-जी राम जी योजना रखे  जाने पर ऐतराज जताया है. बता दें कि राहुल गांधी अभी विदेश में हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला.

 

 

राहुल गांधी ने लिखा कि पीएम मोदी को दो चीजों से बहुत नफरत है. एक गांधी के विचार और दूसरा गरीबों के अधिकार.  बता दें कि सरकार ने आज मंगलवार को लोकसभा में विधेयक पेश किया. इसमें मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत-जी राम जी योजना करने का प्रस्ताव है.


इससे पहले मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने पर लोकसभा में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा. प्रियंका गांधी ने बिल को स्टैंडिंग कमेटी में भेजने की बात कही   


राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, मनरेगा महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है. यह करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है. मनरेगा कोविड काल में गरीबों का आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हुआ है.


राहुल  गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही. आरोप लगाया कि पिछले दस सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. सरकार मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है.  

 
 प्रधानमंत्री मोदी मनरेगा को बदलकर सारी ताकत सिर्फ़ अपने हाथों में केंद्रित करना चाहते हैं.  राहुल गांधी ने कहा कि अब बजट, योजनाएं और नियम केंद्र तय करेगा.  राज्यों को 40% खर्च उठाने के लिए विवश किया जायेगा.  


फसल कटाई के मौसम में दो महीने तक किसी को काम नहीं मिलेगा.  राहुल गांधी के अनुसार नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है.ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोज़ी-रोटी को खत्म करने का ज़रिया है.  कांग्रेस इस जनविरोधी बिल का चौतरफा विरोध करेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही