Search

 
 
 

झारखंड के हजारीबाग में आपसी विवाद में चली गोली, दो युवक घायल

Hazaribagh News :  मिली जानकारी के अनुसार, शिवलाल कुमार, रुपलाल कुमार, सचिन कुमार महतो, रमेश कुमार महतो और अनुज कुमार महतो दो बाइक पर सवार होकर रात करीब 9 बजे पारपइन सिकरी, बड़कागांव गरी से अपने घर पगार जा रहे थे.
 
युवक घायल

Hazaribagh News :  जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित पतरा पुल के पास गुरुवार देर रात हुई गोलीबारी में दो युवक घायल गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें

आपसी विवाद में चली गोली

मिली जानकारी के अनुसार, पांच दोस्त दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद दो बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी आपस में कहासुनी हुई, जिसके बाद किसी ने अवैध हथियार से गोली चला दी. घटना में दो युवकों को गोली लगी है.

 

घायलों की पहचान रमेश कुमार और रूपलाल कुमार महतो के रूप में हुई है. दोनों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई.

 

पुलिस को बताया गया कि अज्ञात लोगों के हमले में गोली लगी है. पुलिस को आशंका है कि आपसी विवाद के दौरान गोली चली है. हालांकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने और गोली चलने के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही