Gumla News : गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी गिरफ्तारी कामडारा थाना क्षेत्र से हुई है. गिरफ्तार नक्सलियों में तीन दस्ता सदस्य भी शामिल हैं. उनके पास से हथियार भी बरामद हुई है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. इसके बाद क्यूआरटी टीम ने छापेमारी की और विश्राम कोंगाड़ी समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. विश्राम कोंगाड़ी गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिले में सक्रिय था. हालांकि उग्रवादियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है.

