Himangshu karan
Baharagora: बहरागोड़ा में ट्रैक्टर शोरूम के समीप NH-18 पर शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में जमशेदपुर स्थित XLRI के दो छात्र मानिक महाजन और गुरुगोरख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. ओडिशा से जमशेदपुर की ओर बाइक से लौट रहे दोनों छात्र जब आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे से टकरा गई.
इसे भी पढ़ें:
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया. गनीमत यह रही बाइकसवार दोनों युवक हेलमेट पहनने हुए था. जिससे वे दोनों सिर पर आने वाली किसी भी जानलेवा चोट से बाल-बाल बच गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

