Search

 
 
 

कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में बाइक रैली 14 को

केद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि 14 सितंबर को कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी संगठन के लोगों ने बाईक रैली निकालने का निर्णय लिया है.
 

Ranchi : केद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि 14 सितंबर को कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी संगठन के लोगों ने बाईक रैली निकालने का निर्णय लिया है.

 

यह रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होगी, जो अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, सुजाता चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेगी. इस दौरान अजय तिर्की ने कहा कि कुड़मी आदिवासी नहीं हो सकता है. क्योकि कुड़मी आरक्षण का लाभ लेने के लिए एसटी का लाभ लेने का प्रयास कर रहा है.

 

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की रीति-रिवाज, संस्कृति और परंपराएं अलग हैं, जबकि कुड़मी-महतो की संस्कृति और परंपराएं आदिवासी से कुछ भी मिलता जुलता नही है. इस मौके पर रुपचंद तिर्की, राहूल उंराव, कैलास तिर्की, अशोक लोहरा, सुरज तिर्की, मुन्ना मिंज, गर बैक्का, दिनेश मुंडा  समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही