Search

 
 
 

Jamshedpur : पटमदा में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक फिसली, ग्राम प्रधान समेत दो घायल

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र स्थित टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार की दोपहर सड़क हादसा हो गया. एसबीआई पटमदा शाखा के पास तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में एक बाइक फिसल गई. इस हादसे में जोड़सा गांव के ग्राम प्रधान नवीन सिंह (40) और उनके साथी ब्रजेंद्र कर्मकार (44) घायल हो गए. दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र स्थित टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार की दोपहर सड़क हादसा हो गया. एसबीआई पटमदा शाखा के पास तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में एक बाइक फिसल गई. इस हादसे में जोड़सा गांव के ग्राम प्रधान नवीन सिंह (40) और उनके साथी ब्रजेंद्र कर्मकार (44) घायल हो गए. दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, प्रधान नवीन सिंह अपने साथी ब्रजेंद्र कर्मकार के साथ बाइक से एसबीआई पटमदा शाखा बैंक के काम से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक वाहन आता दिखाई दिया. वाहन के टक्कर से बचने के लिए नवीन सिंह ने अचानक बाइक में ब्रेक लगा दिया.

 

अचानक ब्रेक लगाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह वह फिसलकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और इसकी जानकारी पटमदा पुलिस को दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.

 

ग्राम प्रधान नवीन सिंह की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  इधर स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है. साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने की मांग की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही