Search

 
 
 

रिम्स में बढ़ी कैंसर इलाज की क्षमता, एक साल में 495 जटिल कैंसर सर्जरी सफल

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग अब कई तरह के जटिल कैंसर का इलाज और सर्जरी नियमित रूप से कर रहा है. विभाग का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की बदौलत रिम्स पूर्वी भारत में कैंसर उपचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है.
 

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग अब कई तरह के जटिल कैंसर का इलाज और सर्जरी नियमित रूप से कर रहा है. विभाग का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की बदौलत रिम्स पूर्वी भारत में कैंसर उपचार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है.

 

विभाग के अनुसार, रिम्स में सिर एवं गर्दन, फेफड़े एवं वक्ष (थोरेसिक), लिवर एवं पित्त नली (हेपेटोबिलियरी), गैस्ट्रो, स्त्री रोग, स्तन और यूरो-ऑन्कोलॉजी से जुड़े जटिल कैंसर की सर्जरी नियमित रूप से की जा रही है.

 

पिछले एक वर्ष के दौरान रिम्स में कुल 495 जटिल कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई हैं. इनमें सिर और गर्दन के कैंसर की 180 सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर की 87, हेपेटोबिलियरी कैंसर की 33, स्त्री रोग संबंधी कैंसर की 102, स्तन कैंसर की 66 और यूरो-ऑन्कोलॉजिकल कैंसर की 27 सर्जरी शामिल हैं.

 

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग का कहना है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, आधुनिक तकनीक और समर्पित टीमवर्क की मदद से मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी कारण रिम्स कैंसर उपचार के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है और पूर्वी भारत के प्रमुख कैंसर उपचार केंद्रों में अपनी पहचान मजबूत बना रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही