Search

 
 
 

Saraikela News: सदर अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Saraikela News: सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है.
 
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Saraikela News: सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है.

सरायकेला की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति अपनी पत्नी का इलाज कराने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी. इलाज के बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने सरायकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें: 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी के निर्देश पर सरायकेला अंचल इंस्पेक्टर राजेश टुडू के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सूरज नाथ निवासी लखीपुर, थाना राजनगर और 26 वर्षीय अभिषेक महतो, निवासी दुगनी, जोरडीहा, थाना सरायकेला के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से दो स्प्लेंडर बाइक बरामद की. 

 

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी क्या भूमिका रही है और चोरी की मोटरसाइकिलों को कहां खपाया जाता था. छापामारी टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही