Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह को दबोचा है. पुलिस ने मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिल समेत कुल 10 वाहन बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि गिरोह रांची और सीमावर्ती जिलों में सक्रिय था और साप्ताहिक बाजारों से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके नंबर प्लेट बदलकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता था.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस के मुताबिक, बीते दिन धुर्वा थाना पुलिस सिठियो-धुर्वा मार्ग स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल के पास करीब 2:30 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर सिठियो की ओर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ा. पूछताछ में बाइक चोरी की बात सामने आई. जिसके बाद पुलिस कड़ाई से पूछताछ शुरू की और उसके निशानदेही पर छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी टीम ने चोरी के 10 बाइक बरामद किए और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में भरत बैठा (26), सुनील करमाली (25), रोहित उरांव (22), रोहित कुमार मुंडा (28), प्रदीप उरांव, संजय गंझू (22), सरजू मुंडा और सुमित उरांव (29) शामिल हैं. इनमें कई आरोपियों के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी और अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

