Lagatar Desk : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत हो रही है. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. बालेन शाह को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति भवन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भारतीय और नेपाली प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाक़ात की.
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे. दोनों मिलकर वर्चुअल मोड में भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. दोनों के बीच एमओयू एक्सचेंज होगा और संयुक्त बयान जारी किया जाएगा.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बताया कि पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का स्वागत किया. उन्होंने बताया कि दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. साथ ही, द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने के नए रास्तों पर भी चर्चा करेंगे.

