Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIT मेसरा: बीटोत्सव 2026 की थीम ‘गाथा- द हिस्ट्री इन एनैक्डोट्स’ की घोषणा

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा ने अपने प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव बीटोत्सव 2026 के आधिकारिक थीम की घोषणा कर दी है. यह चार दिवसीय कार्यक्रम 19 से 22 मार्च तक आयोजित होगा. जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा ने अपने प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव बीटोत्सव 2026 के आधिकारिक थीम की घोषणा कर दी है. यह चार दिवसीय कार्यक्रम 19 से 22 मार्च तक आयोजित होगा. जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे.

 

थीम घोषणा कार्यक्रम में संस्थान के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इनमें डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. दिलीप कुमार उपाध्याय और डॉ. गौतम शांडिल्य शामिल थे. इसके अलावा बीटोत्सव 2026 के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमित श्रीवास्तव और डॉ. ओ. पी. पांडेय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. आयोजन समिति के सदस्य और परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान आयोजन टीम ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किए.

 

कार्यक्रम के दौरान बीटोत्सव 2026 की थीम ‘गाथा – द हिस्ट्री इन एनैक्डोट्स’ का अनावरण किया गया. इसी मौके पर बीटोत्सव 2026 की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई. जहां उत्सव से जुड़ी जानकारी और पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी. कार्यक्रम में ऋथम द्वारा डीजे प्रस्तुति भी दी गई, जिसने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया.

 

बता दें, बीटोत्सव BIT मेसरा का वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं. इस मंच के माध्यम से छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं. यह आयोजन हर वर्ष बीआईटी मेसरा परिसर, रांची में आयोजित किया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही