Search

 
 
 

भाजपा ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे का वीडियो क्लिप शेयर किया

वीडियो में पूर्व आर्मी चीफ कह रहे हैं कि भारत की जमीन सुरक्षित है और किसी भी इलाके पर कब्जा नहीं हुआ है.  मनोज नरवणे ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर कहा था कि भारत ने किसी भी तरह का क्षेत्रीय नुकसान नहीं उठाया है. हमने एक इंच भी जमीन नहीं खोयी है.
 

New Delhi : लोकसभा में आज सोमवार को दिन भर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के संस्मरण कोट किये जाने के मुद्दे पर हंगामा होता रहा.

 

 
इसके बाद लोकसभा कल मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. राष्ट्रपति के अभिभाषण(बजट सत्र) पर चर्चा का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने डोकलाम मुद्दे पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की किताब(अप्रकाशित) हवाले से चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला.  


राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने एक्स पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे के एक वीडियो क्लिप शेयर किया. वीडियो डोकलाम विवाद के समय का है.


वीडियो में पूर्व आर्मी चीफ कह रहे हैं कि भारत की जमीन सुरक्षित है और किसी भी इलाके पर कब्जा नहीं हुआ है.  मनोज नरवणे ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को लेकर कहा था कि भारत ने किसी भी तरह का क्षेत्रीय नुकसान नहीं उठाया है. हमने एक इंच भी जमीन नहीं खोयी है.


श्री ने पूर्व आर्मी चीफ ने भारत-चीन के बीच  डिसएंगेजमेंट को लेकर कहा था कि इस प्रक्रिया को व्यापक नजरिए से देखा जाना चाहिए. कहा था कि यह कदम दोनों देशों के लिए लाभकारी है. इससे  लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर शांति और स्थिरता बनी रहेगी और भविष्य में झड़पों की संभावना कम होगी.  


भाजपा IT सेल के अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी झूठे व्यक्ति हैं. वे भारत और उसके सशस्त्र बलों के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कहानी का प्रचार करने के लिए संसदीय विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं. पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने स्पष्ट रूप से कहा है, एक इंच भी नुकसान नहीं हुआ है.  


अमित मालवीय ने कहा कि उत्तरी कमान के तत्कालीन प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, 31 अगस्त, 2020 की टैंक गतिविधियों की रिपोर्ट सीधे सेना प्रमुख जनरल नरवणे को दे रहे थे.


लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने अपनी प्रकाशित पुस्तक में पूर्वी लद्दाख में भारत के ऑपरेशन की सफलता की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है. कहा कि इसी किताब का संदर्भ उस लेख में भी है जिसे राहुल गांधी ने संसद में उद्धृत करना चाहा था.


अमित मालवीय ने हमलावर होत् हुए कहा, राहुल गांधी एक पत्रिका के लेख से चुनिंदा अंश क्यों उठा रहे हैं.  जबकि वे एक कमांडर द्वारा प्रकाशित प्रत्यक्ष विवरण को नजरअंदाज कर दे रहे हैं. कमांडर जो वहां जमीन पर मौजूद था और जिसने स्पष्ट रूप से भारत की सफलता की पुष्टि की है?

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही