Search

 
 
 

राहुल गांधी ने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब को कोट करते हुए डोकलाम का जिक्र किया, हंगामा

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि जिस किताब की बात राहुल गांधी कर रहे हैं. वह प्रकाशित ही नहीं हुई है. कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं. राजनाथ ने डोकलाम और चीनी घुसपैठ पर राहुल गांधी के बयान के तथ्य की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.
 

 New Delhi :  लोकसभा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा डोकलाम पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की   किताब  के कुछ अंशों का जिक्र करते ही हंगामा हो गया.

 

 
राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे. राहुल गांधी ने जब डोकलाम पर आर्मी चीज नरवाल को कोट करते हुए बोलना शुरू किया तो राजनाथ सिंह ने इसका विरोध किया.


लोकसभा में हो हंगामा शुरू हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को टोकते हुए इसका सत्यापन करने के लिए कहा. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बात सौ फीसदी ऑथेंटिकेटेड है.


रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि जिस किताब की बात राहुल गांधी कर रहे हैं. वह प्रकाशित ही नहीं हुई है. कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं. राजनाथ ने डोकलाम और चीनी घुसपैठ पर राहुल गांधी के बयान के तथ्य की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.


इस पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किताब सरकार(मोदी) प्रकाशित नहीं होने दे रही है. राहुल की बात पर अमित शाह ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यह विवाद राहुल गांधी ने खुद ही समाप्त कर दिया है. वह खुद बोल रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई हैं. बता दें कि लोकसभा में गतिरोध के समय प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही