Search

 
 
 

पूर्व आर्मी चीफ की किताब प्रकाशन के इंतजार में, किताब में लद्दाख-गलवान घाटी के संघर्ष का जिक्र !

नियम यह है कि शीर्ष रक्षा अधिकारियों की किताबों को प्रकाशन से पहले किये एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. प्रकाशन के लिए रक्षा मंत्रालय की समीक्षा और अनुमति की जरूरी होती है.
 

New Delhi :  लोकसभा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की   किताब(अप्रकाशित) के कुछ अंशों का जिक्र करते हुए चीनी घुसपैठ का जिक्र किया. इसका भाजपा ने विरोध किया.  


राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने एक किताब लिखी है, जिसमें चीनी घुसपैठ के बारे में कहा गया है.


राहुल ने आरोप लगाया कि डोकलाम में चीनी टैंक भारत की सीमा में पहुंच गये थे. इस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसी कोई किताब का प्रकाशन नहीं हुआ है. इस पर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार(मोदी) किताब प्रकाशित नहीं होने दे रही है.  


राहुल गांधी एक मैगजीन के आर्टिकल के हवाले से बोल रहे थे, जिसमें पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब के संस्मरण प्रकाशित किये गये है. राहुल ने कोट किया चार  चीनी टैंक डोकलाम में भारत की भूमि से महज 100 मीटर दूर थे.


इस पर  स्पीकर ने कहा कि किसी अखबार की कटिंग, किताब पर चर्चा की परंपरा संसद की नहीं रही है. आप इसका पालन करें.

 
बता दें कि सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी नामक से एक किताब लिखी है. दावा किया गया है कि इस किताब में 2020 में चीन के साथ लद्दाख और गलवान घाटी में संघर्ष के बारे में काफी कुछ लिखा गया है.


 खबरों के अनुसार इस किताब में सेना और सरकार द्वारा उच्च स्तर पर किये गये फैसले को लेकर भी कई बड़े दावे किये गये हैं. अहम बात यह है कि यह किताब आज तक प्रकाशित नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्रालय इस किताब की समीक्षा कर रहा है.


 नियम यह है कि शीर्ष रक्षा अधिकारियों की किताबों को प्रकाशन से पहले किये एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. प्रकाशन के लिए रक्षा मंत्रालय की समीक्षा और अनुमति की जरूरी होती है.


जान लें कि इस किताब को काफी पहले ही प्रकाशित हो जाना था. लेकिन सरकार के स्तर से अंतिम मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही