Search

 
 
 

भाजपा ने लगाया जेलों में कस्टोडियल एब्यूज का आरोप, न्यायिक जांच की मांग

Ranchi: झारखंड भाजपा ने राज्य की जेलों में महिला कैदियों के साथ कथित यौन शोषण और अधिकारियों की मिलीभगत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता अजय शाह ने रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी के साथ कथित कस्टोडियल रेप का मामला उठाया.
 

Ranchi: झारखंड भाजपा ने राज्य की जेलों में महिला कैदियों के साथ कथित यौन शोषण और अधिकारियों की मिलीभगत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता अजय शाह ने रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी के साथ कथित कस्टोडियल रेप का मामला उठाया.

 

अजय शाह ने कहा कि महिला कैदी का कई महीनों तक यौन शोषण किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के गर्भवती होने के बाद उसे चुपचाप जेल से बाहर ले जाकर गर्भपात कराया गया. शाह ने दावा किया कि 14 अप्रैल 2024 को महिला का प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया था, जबकि 16 मई को दोबारा टेस्ट कराया गया.

 

उन्होंने कहा कि अगर जेल में कुछ गलत नहीं हुआ था, तो प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की जरूरत क्यों पड़ी. भाजपा प्रवक्ता ने जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर और जेल आईजी सुदर्शन मंडल पर भी सवाल उठाए. उनका आरोप है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय सबूत दबाने और गवाहों को हटाने की कोशिश की गई.

 

अजय शाह ने प्रेस वार्ता में कुमार चंद्रशेखर से जुड़े पुराने मामलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देवघर और हजारीबाग में भी उन पर महिलाओं के शोषण और अपराधियों को सुविधा देने जैसे आरोप लग चुके हैं.

 

भाजपा ने कहा कि राज्य की जेलों में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि जेलों में एक सिंडिकेट की तरह काम हो रहा है, जहां प्रभावशाली लोगों को संरक्षण मिलता है.

 

भाजपा ने मांग की है कि जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर और जेल आईजी सुदर्शन मंडल को तुरंत पद से हटाया जाए. साथ ही पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए. पार्टी ने कहा कि इस मुद्दे को महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग के सामने भी उठाया जाएगा. अजय शाह ने कहा कि पद और सत्ता का दबाव बनाकर बनाए गए संबंध कानून की नजर में कस्टोडियल रेप माने जाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही