Search

 
 
 

BJP व RSS के गुंडों ने स्याही फेंका, इससे छात्रों का गुस्सा कम नहीं होगा : नेहा बोरा

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्याही फेंके जाने की घटना को AISA की राष्ट्रीय नेहा बोरा ने भाजपा व आरएसएस का काम बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के गुंडे, जो स्टेडियम में बैठकर बोल रहे हैं कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं. जब छात्र जेपीएससी, एसएससी-सीजीएल को रद्द करने के लिए विधानसभा का घेराव करते हैं, तो उन पर स्याही फेंकते हैं. जो यह समझते हैं कि स्याही फेंकने से छात्रों का गुस्सा खत्म कर देंगे, तो वह गलतफहमी में हैं.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्याही फेंके जाने की घटना को AISA की राष्ट्रीय नेहा बोरा ने भाजपा व आरएसएस का काम बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के गुंडे, जो स्टेडियम में बैठकर बोल रहे हैं कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं. जब छात्र जेपीएससी, एसएससी-सीजीएल को रद्द करने के लिए विधानसभा का घेराव करते हैं, तो उन पर स्याही फेंकते हैं. जो यह समझते हैं कि स्याही फेंकने से छात्रों का गुस्सा खत्म कर देंगे, तो वह गलतफहमी में हैं. 

 

नेहा बोरा ने आगे कहा कि अगर इस उभर रहे छात्रों के आंदोलन ने आपके नफरत की चुलें नहीं हिला दीं तो छात्रों पर धिक्कार है. ये लोग बार-बार छात्रों के साथ खड़े होने का ढ़ोंग करते हैं, ताकि वह अपनी नफरत को छिपा सकें. उन्हें शर्म करनी चाहिए. 

 

उल्लेखनीय है कि छात्र नेत्री नेहा बोरा शुक्रवार को ही रांची पहुंचीं. सबसे पहले उन्होंने जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच कर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की. इसके बाद विधानसभा कार्यक्रम में शामिल हुईं. इसी दौरान किसी ने उन पर अन्य छात्राओं पर स्याही फेंक दी. जिसके बाद विधानसभा घेराव करने जुटे छात्रों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही