Search

 
 
 

JPSC आंदोलन : SDO फिर धरनास्थल पर पहुंचे, बताया-वार्ता में सिर्फ छात्र रहेंगे, अभ्यर्थियों ने दी सहमति

जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से मिलने के लिए शुक्रवार को भी रांची एसडीएम पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक छात्रों से बात की.
 

Ranchi : जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से मिलने के लिए शुक्रवार को भी रांची एसडीओ पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक छात्रों से बात की.

 

इस दौरान एसडीओ ने आंदोलनरत छात्रों से स्पष्ट कहा कि सरकार से वार्ता में सिर्फ छात्र ही रहेंगे. किसी बाहरी व्यक्ति या राजनीतिक व्यक्ति को वार्ता में शामिल नहीं किया जा सकता. हालांकि एसडीओ ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

 

एसडीओ ने यह बताया है कि सरकार व जिला प्रशासन छात्रों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है. वह यह जानने आये थे कि यहां पर साफ-सफाई, लाइट, कमरा और बिजली की व्यवस्था कैसी है. छात्रों से इन सबके बारे में जानने के बाद अब जा रहे हैं.

 

जानकारी के मुताबिक, सरकार के रूख की जानकारी मिलने के बाद छात्रों ने आपस में सलाह मशविरा कर एसडीओ को यह बताया कि वार्ता में बाहरी व्यक्ति या किसी राजनीतिक व्यक्ति को शामिल नहीं किया जायेगा. सरकार की यह सलाह उन्हें मंजूर है.

 

इसके साथ ही एक बार फिर से सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया है. संभव है आज रात तक सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत हो. बता दें कि सीएम कह चुके हैं कि सरकार का दरवाजा खुला है. सरकार छात्रों के मन की बात को समझना चाहती है, ताकि छात्र हित में बड़े सुधार किये जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही