Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पानी-बिजली संकट पर भाजपा का 6–12 मई तक जिलावार आंदोलन, घड़ा-डेकची के साथ होगा प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में गहराते पानी और बिजली संकट को लेकर 6 से 12 मई तक राज्यव्यापी जिलावार आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता में कहा कि झारखंड की जनता पानी-बिजली की किल्लत से त्राहिमाम कर रही है, जबकि सरकार जनसमस्याओं से दूर है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में गहराते पानी और बिजली संकट को लेकर 6 से 12 मई तक राज्यव्यापी जिलावार आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता में कहा कि झारखंड की जनता पानी-बिजली की किल्लत से त्राहिमाम कर रही है, जबकि सरकार जनसमस्याओं से दूर है.

 

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता सिर पर घड़ा, डेकची और अन्य पानी ढोने वाले बर्तन लेकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन करेंगे. 6 मई को गढ़वा, पलामू और लातेहार, 7 मई को चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां, 8 मई को हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़, 9 मई को दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा, 11 मई को गिरिडीह, धनबाद और बोकारो और 12 मई को रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में प्रदर्शन होंगे.

 

श्री साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में लगभग 80 हजार चापानल खराब पड़े हैं और उन्हें 72 घंटे में दुरुस्त करने का दावा विफल रहा है. टोल-फ्री व्यवस्था भी कारगर साबित नहीं हुई. उन्होंने कहा कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकार इस गंभीर स्थिति को नजरअंदाज कर रही है.

 

उन्होंने नल जल योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा बताया और कहा कि हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है. केंद्र से मिले फंड का भी समुचित उपयोग नहीं हुआ है, जिससे स्थिति और खराब हुई है.

 

भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द पानी-बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. इस मौके पर आभा महतो, भानु प्रताप शाही, अमर कुमार बाऊरी और योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही