Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समयबद्ध परीक्षा संचालन को लेकर DSPMU वीसी सख्त, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

DSPMU में स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं  28 और 29 अप्रैल से शुरू हो गई हैं. यह परीक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जा रही हैं
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DSPMU में स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं  28 और 29 अप्रैल से शुरू हो गई हैं. यह परीक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जा रही हैं, जो 15 मई 2026 तक जारी रहेंगी. इस दौरान कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. 

 

Uploaded Image


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे पुराने अकादमिक भवन पहुंचे और लगभग 17 परीक्षा कक्षों का दौरा कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की.

 

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कहा कि नियमित निरीक्षण से जहां व्यवस्थाओं में सुधार की संभावनाएं सामने आती हैं, वहीं छात्रों के साथ संवाद का अवसर भी मिलता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय समय-समय पर परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करेगा, साथ ही यह ध्यान रखा जाएगा कि परीक्षा से पहले संपूर्ण पाठ्यक्रम पूरा हो और परिणाम शीघ्र प्रकाशित किए जाएं.

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा विभाग और विभिन्न शैक्षणिक विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक विभाग में एक समन्वयक नियुक्त किया गया है, जिससे नियमित एवं बैकलॉग परीक्षाओं के संचालन में सुविधा होगी. कुलपति ने भरोसा जताया कि समय पर परीक्षाओं के आयोजन के सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देंगे और आगामी सत्र में नामांकन प्रक्रिया से पहले सत्र को नियमित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा.

 

निरीक्षण के दौरान डॉ. राजीव मनोहर ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 मई 2026 तक परीक्षाओं के समापन तक विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही