Search

 
 
 

धुर्वा डैम बना सुसाइड स्पॉट, युवक और युवतियां लगातार कर रहे आत्महत्या

राजधानी रांची का धुर्वा डैम सुसाइड स्पॉट बन गया है. इस डैम में लगातार कई महीनों से शहर के युवक और युवतियां आत्महत्या कर रहे हैं. यह डैम सुसाइड करने वालों के लिए सेफ जोन बन गया है.
 

Ranchi : राजधानी रांची का धुर्वा डैम सुसाइड स्पॉट बन गया है. इस डैम में लगातार कई महीनों से शहर के युवक और युवतियां आत्महत्या कर रहे हैं. यह डैम सुसाइड करने वालों के लिए सेफ जोन बन गया है.

 

इस इलाके से रात को जाने में लोग डरते हैं. वहीं, सुनसान जगह देख कर युवक-युवतियां अपनी जान की आहुति दे रहे हैं. इस डैम में युवक और युवतियां अक्सर रात को आत्महत्या करने के लिए आते हैं.
 

कई थानों से जुड़ती है धुर्वा डैम की सीमाएं

धुर्वा डैम की सीमाएं कई थानों से जुड़ती है. यह डैम नगड़ी थाना और धुर्वा थाना के एरिया में आता है. जिसके कारण इस जगह पर पीसीआर टीम की गश्ती सही ढंग से नहीं हो पाती है. नतीजा आत्महत्या करने वालों के लिए यह सेफ जोन बन गया है.
 

हाल के दिनों में इस डैम में आत्महत्या के मामले

केस 1. इस डैम में दो दिन पहले अमन नाम का युवक डैम किनारे आया. जिसके बाद अपनी स्कूटी और चप्पल को किनार रख छलांग लगा दी. जिसमें युवक की मौत हो गई. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कल सुबह (मंगलवार को) अमन के शव को बाहर निकाला.

 

केस 2. 19 मार्च 2026 को बीआईटी, लालपुर एक्सटेंशन की बीबीए छात्रा निमिषा झा ने इस डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही