Search

 
 
 

RU के हेल्थ व वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) का आज औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया. यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के मार्गदर्शन और विशेष रुचि के तहत शुरू की गई है
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) का आज औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया. यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के मार्गदर्शन और विशेष रुचि के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है.

 

इस अवसर पर सेंटर के निदेशक डॉ. एमपी हसन के साथ केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) विजय कुमार चौधरी, सह-निदेशक डॉ. रोजलीना सिंह, डॉ. शशि कपूर प्रसाद तथा साइकोट्रिक सोशल वर्क के डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के साइकोट्रिक सोशल वर्क विभाग के प्रोफेसर अनुप कुमार सिंह और जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. अश्विनी कुमार सिंह ने सेंटर के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए भविष्य में इसे और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

सेंटर के संचालन को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल यह सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्य करेगा. विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की यूजीसी सीनियर रिसर्च फेलो कुमारी रूबी और टीचिंग असिस्टेंट ईशानी सिन्हा ने इसके सुचारू संचालन में सहयोग दिया.हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, मार्गदर्शन और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनके समग्र विकास में मदद मिलेगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही