Ranchi : भाजपा ने गुरुवार को देश के सभी राज्यों में नए प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है. झारखंड में पवन साई को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है. उनका मुख्यालय रांची में होगा. वहीं झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का संगठन महामंत्री बनाया गया है. झारखंड में पहले काम कर चुके सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का प्रभार मिला है. उनका केंद्र भुवनेश्वर होगा.
इसे भी पढ़ें
शिवप्रकाश को पांच राज्यों का प्रभार
राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र मुंबई रहेगा. संगठक वी. सतीश को एससी/एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय का काम सौंपा गया है. उनका केंद्र दिल्ली रहेगा. नागेंद्र को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र भी दिल्ली रहेगा.
महाराष्ट्र में अजय जामवाल को जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल को महाराष्ट्र का संगठन प्रभारी बनाया गया है. उनका केंद्र मुंबई होगा. प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की जिम्मेदारी भी दी गई है. इसके अलावा महाराष्ट्र में जनजाति संपर्क का काम भी उनके पास रहेगा. उनका केंद्र नागपुर होगा.
कई राज्यों में बदले संगठन प्रभारी
मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र हैदराबाद रहेगा. दशरथ को तेलंगाना का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र वारंगल होगा. रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा के साथ कार्यालय निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र गुवाहाटी रहेगा.
बिहार में भी संगठन की जिम्मेदारी तय की गई है. भीखूभाई दलसानिया को बिहार का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र पटना होगा. सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. उनका केंद्र शिमला रहेगा.
रत्नाकर को गुजरात के साथ दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रभार दिया गया है. उनका केंद्र अहमदाबाद होगा. अरुण बिन्नाडी को गुजरात का प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र राजकोट रहेगा.
फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र देहरादून रहेगा. पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र दिल्ली होगा. चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र भोपाल रहेगा.
ओडिशा की जिम्मेदारी मानस मोहंती को दी गई है. उनका केंद्र भुवनेश्वर रहेगा. मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभार सौंपा गया है. उनका केंद्र चंडीगढ़ होगा. धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. उनका केंद्र लखनऊ रहेगा. अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिली है और उनका केंद्र कोलकाता होगा.
भाजपा ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठकों की जिम्मेदारियां भी तय की हैं. अभय गिरी को ब्रज क्षेत्र का संगठक बनाया गया है. उनका केंद्र आगरा रहेगा. अनंत नारायण मिश्र को भागलपुर, पूर्णिया और कोसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. उनका केंद्र पूर्णिया होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

