Search

 
 
 

सीएम की विदेश यात्रा पर बीजेपी का हमला, सरकार से मांगा निवेश का हिसाब

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर आज बीजेपी ने सरकार पर हमला बोला है, बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े निवेश और विकास के दावे किए थे, लेकिन अब तक जनता को उसका कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है.
 

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं को लेकर आज बीजेपी ने सरकार पर हमला बोला है, बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े निवेश और विकास के दावे किए थे, लेकिन अब तक जनता को उसका कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है. 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले वर्ष अप्रैल 2025 में स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर गए थे, उस दौरान राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लाने, ग्रीन टेक्नोलॉजी, माइनिंग और स्टील सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की बात कही गई थी. इसके बाद जनवरी 2026 में मुख्यमंत्री ने विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड, दावोस और यूनाइटेड किंगडम के लंदन का भी दौरा किया था.


बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उन विदेश यात्राओं का झारखंड को क्या लाभ मिला, उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक कितने निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे हैं, कितने उद्योग झारखंड में लगे और राज्य के युवाओं को कितना रोजगार मिला. बीजेपी ने आरोप लगाया कि भारी भरकम भारी खर्च कर की गई विदेश यात्रा केवल प्रचार तक सीमित रह गईं और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया गया. 
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य की जनता जानना चाहती है कि जिन समझौतों और निवेश की बात सरकार ने विदेश दौरों के दौरान की थी, उनका वर्तमान स्टेटस क्या है सरकार स्वेत पत्र जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक करे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही