Search

 
 
 

मंईयां योजना लोन की खबर पर भाजपा का हमला, चुनाव आयोग पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

निकाय चुनाव के दौरान मंइयां योजना की लाभुकों को बिना गारंटी 20 हजार रुपये तक लोन देने संबंधी खबरों को लेकर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है.
 
  • आचार संहिता के बीच सरकारी इशारे पर खबर छपवाने का आरोप

Ranchi : निकाय चुनाव के दौरान मंइयां योजना की लाभुकों को बिना गारंटी 20 हजार रुपये तक लोन देने संबंधी खबरों को लेकर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है. 

 

भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह खबर राज्य सरकार के इशारे पर सभी प्रमुख अखबारों में प्रमुखता से छपवाई गई है, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है.

Uploaded Image

सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोग को सौंपा ज्ञापन

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, इसके बावजूद सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है.

मंईयां योजना के सहारे वोटरों को प्रभावित करने का आरोप

सुधीर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सरकार मंईयां योजना को चुनाव से जोड़कर महिलाओं को प्रलोभन देकर मतदान को प्रभावित करना चाहती है. लोन संबंधी खबरों को चुनावी माहौल में प्रचारित कर सरकार निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर कर रही है.

 

खबर छपवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त खबर किस अधिकारी या पदाधिकारी के निर्देश पर प्रकाशित कराई गई और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

 

दलीय आधार पर चुनाव न कराने का भी आरोप

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराया, जबकि पार्टी लंबे समय से इसकी मांग करती रही है. इसे भी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही