Search

 
 
 

दक्षिण 24 परगना में भाजपा प्रत्याशी पर हमला, नादिया में भाजपा एजेंट का सिर फोड़ा,टीएमसी ISF समर्थक भिड़े

उत्तर 24 परगना  के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर एक कैंप लगाया गया है. वहां नकली ईवीएम रखी गयी है. लोगों को बताया जा रहा है कि कौन सा बटन दबाना है.
 
नादिया में भाजपा एजेंट को सिर फोड़ा

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आठ जिलों की 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 39.97 फीसदी वोटिंग हुई है. पूर्वी वर्धमान में सबसे ज्यादा 44.50 फीसदी और कोलकाता साउथ में सबसे कम 36.78% मतदान हुआ है.  

 

 
राज्य में जारी वोटिंग के बीच खबर आयी है कि दक्षिण 24 परगना में भाजपा प्रत्याशी विकास सरदार पर हमला हुआ है. बसंती विधानसभा में विकास सरदार की गाड़ी में उस समय हमला हुआ जब वो मतदान केंद्र का निरीक्षण करने गये थे तभी कुछ अराजक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया.

 

 
उनके सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश की गयी. उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई. भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिये. उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने का प्रयास किया गया.

 

 

 
कई विस क्षेत्रों में टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर है. नादिया के छपरा में एक भाजपा एजेंट ने टीएमसी  कार्यकर्ताओं पर लाठी-रॉड से हमले का आरोप लगाया है.


हुगली जिले के खानकुल में बूथ पर फेक पोलिंग एजेंट बैठाने को लेकर टीएमसी और लेफ्ट पार्टी ISF समर्थकों के बीच मारपीट होने की सूचना है. 

 

 

 हावड़ा के बाली में ईवीएम में गड़बड़ी होने को लेकर हो हंगामा हुआ. यहां CRPF के जवानों ने  दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.  श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से खबर आयी कि बूथ नंबर 100 और 101 पर भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.


पूर्णिमा ने आरोप लगाया कि  टीएमसी  के गुंडों ने उन पर हमला किया. उन्होंने मुझे  बाहर जाने से रोका. एर खबर और है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा से खबर आयी कि  EVM में भाजपा का बटन टेप से ब्लॉक है.


इसका संज्ञान चुनाव आयोग ने लिया है. आयोग के सूत्रों के अनुसार जहां भी EVM के साथ छेड़छाड़ किये जाने की सूचना है. किसी पार्टी की बटन ब्लॉक किया गया है तो उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा.

 

उत्तर 24 परगना  के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर एक कैंप लगाया गया है. वहां नकली ईवीएम रखी गयी है.

 

लोगों को बताया जा रहा है कि कौन सा बटन दबाना है. कहा कि वे चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा रहे हैं. पुलिस में शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही