Search

भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, SIR में केवल बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम कटे हैं

सुवेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि फर्जी वोटरों और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के नाम काटे गये हैं. इसमें किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए. टीएमसी ने SIR प्रक्रिया में मतुआ समुदाय और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे सुरक्षा के लिए आवश्यक करार दिया है.
 
चुनाव प्रचार करते भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी

Kolkata : पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया के तहत 90 लाख से अधिक वोटरों के नांम काटे जाने को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने सामने है. सीएम ममता बनर्जी ने इस मामले मे फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर व नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा,  न तो मेरा नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है और न ही ममता बनर्जी का, तो फिर किसका नाम हटाया गया है?  

सुवेंदु अधिकारी ने साफ कहा कि फर्जी वोटरों और बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के नाम काटे गये हैं. इसमें किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए. टीएमसी ने SIR प्रक्रिया में मतुआ समुदाय और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे सुरक्षा के लिए आवश्यक करार दिया है.

श्री अधिकारी ने कहा कि जो लोग 2002 के बाद आये हैं, उन्हें CAA के तहत भारत की  नागरिकता दी जायेगी. साथ ही उनके नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे. कहा कि पीएम मोदी हैं, इसलिए चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही