Search

 
 
 

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवा नीरज सिन्हा ने भरा नामांकन

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और उनके साथ मौजूद रहे.
 
बिहार की खबरें

Patna: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ सीएम सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और उनके साथ मौजूद रहे.

Uploaded Image

सीएम ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जागरूक जनता जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश देगी. सीएम ने नीरज सिन्हा को वोट देने की भी अपील की.

इसे भी पढ़ें: 

नीरज सिन्हा के नामांकन से पहले बीजेपी कार्यालय से पटना समाहरणालय तक रोड शो निकाला गया. इसमें सांसद रविशंकर प्रसाद, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार समेत एनडीओ के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही