Search

 
 
 

भाजपा की मांग, श्वेता सिंह की सदस्यता रद्द हो, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात

पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्वेता सिंह पर लगे आरोपों की जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया.
 

 Ranchi : प्रदेश भाजपा ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार से मुलाकात की.  

 

पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्वेता सिंह पर लगे आरोपों की जांच के बाद तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इस मामले में दो सप्ताह के अंदर उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

आरोपों की जांच की मांग

 

विधायक श्वेता सिंह पर अनुच्छेद 191, 191(1) एवं 192 का उल्लंघन करने के आरोप लगाये गये हैं. उन पर अपने नाम पर दो सरकारी क्वार्टर का आवंटन और नामांकन पत्र में बकाया राशि का उल्लेख नहीं करने का आरोप है, जो लाभ के पद के दायरे में आता है.

 

राज्यपाल से भी प्रतिनिधिमंडल करेगा मुलाकात

 

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भी मिलेगा, इस मुलाकात में भी विधायक श्वेता सिंह पर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही