Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने अनुसूचित जाति समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : कांग्रेस

केश सिन्हा ने भाजपा के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम सेवा और समर्पण पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वास्तव में देश के चंद पूंजीपति मित्रों की सेवा और उनके आगे समर्पण का प्रतीक है.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय के आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक स्थितियों की समीक्षा किये जाने का निर्णय लिया गया.

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अनुसूचित जाति समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. बैठक में दलितों के जीवन, अनुभवों और संघर्षों को समझने और व्यक्त करने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया.  

 

भाजपा के 11 साल के शासन पर कांग्रेस का हमला

 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम सेवा और समर्पण पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वास्तव में देश के चंद पूंजीपति मित्रों की सेवा और उनके आगे समर्पण का प्रतीक है.

 

सिन्हा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश के पूंजीपति मित्रों का 16 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, जबकि देश के किसान 16 हजार रुपये के लिए आत्महत्या करने पर विवश हुए.

 

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया

 

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में हर संवैधानिक संस्था को कमजोर कर उनकी स्वायत्तता पर प्रहार किया है, भाजपा ने सालाना दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज युवाओं की नौकरियां छीनी जा रही हैं.

 

उन्होंने मोदी सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, गलत जीएसटी, और अनियोजित लॉकडाउन के माध्यम से करोड़ों लोगों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया,

 

मेक इन इंडिया सहित अन्य योजनाएं फेल

 

 राकेश सिन्हा ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे, और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाएं फेल हो गयी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने रेलवे का बंटाधार कर दिया है और अब 11 साल बेमिसाल बता रही है, जो झूठ का जाल फैलाना है.

 

अनुसूचित जाति विभाग की मांग

 

नये विधानसभा और हाईकोर्ट परिसर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाये. अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए जल्द छात्रावास का निर्माण किया जाये, ताकि उन्हें रांची में रहकर पढ़ने की सुविधा मिल सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही