Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DC मंजूनाथ भजंत्री ने अफसरों के साथ की मीटिंग, फ्लाईओवर पर स्टंटबाजी की तो अब खैर नहीं...

DC ने मीटिंग में साफ कह दिया,  हर विभाग को तय समय पर काम खत्म करना है. सरकारी दफ्तरों में देर से आने की आदत अब नहीं चलेगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi  : रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज अफसरों के साथ बैठक की.  उपायुक्त  ने अफसरों को निर्देश दिया  कि अब बहाना नहीं चलेगा.  जो काम करेगा, वही टिकेगा. जो लापरवाही करेगा, उसकी खैर नहीं.

 

फ्लाईओवर बना सर्कस का मैदान ? अब नहीं चलेगा तमाशा : कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर कुछ लड़कों द्वारा स्टंटबाजी और सेल्फीपोइंट बना देने पर DC भड़के. कहा कि  अबकी बार अगर कोई पकड़ा गया तो सीधे कार्रवाई होगी.  ज़रूरत पड़ी तो सरेआम सबक सिखाया जायेगा.  अब वहां ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी, ताकि कोई मज़ाक न बना सके.

 

काम का टाइम तय, बहाना नहीं चलेगा : DC ने मीटिंग में साफ कह दिया,  हर विभाग को तय समय पर काम खत्म करना है. सरकारी दफ्तरों में देर से आने की आदत अब नहीं चलेगी. बायोमेट्रिक अटेंडेंस ज़रूरी कर दिया गया है, नहीं लगाया तो वेतन भी रोका जाएगा. ID कार्ड पहनना अब अनिवार्य है.

 

महिलाओं को मिला मंईया सम्मान का तोहफा : रांची में अब तक 3.4 लाख महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का पैसा मिल चुका है. बाकी जिनका अभी काम अटका है, उनका सत्यापन तेज़ी से होगा. जिनका आधार लिंक नहीं है, वो भी जल्द जोड़ा जाएगा. 

 

अबुआ साथी पोर्टल पर अब देर नहीं : DC ने मीटिंग में कहा, अबुआ साथी पोर्टल पर जो भी शिकायतें आती हैं, उन पर अब देखते हैं वाला रवैया नहीं चलेगा.  DC ने कहा.  तुरंत एक्शन लेना होगा. आम लोगों की समस्या अब लंबी लाइन में नहीं फंसेगी.

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर : DC ने में कहा बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कामों में अब और महिलाएं जुड़ेंगी.  SHG ग्रुप के ज़रिए महिलाओं को ट्रेनिंग और मदद दी जाएगी, ताकि घर के खर्च से लेकर सपना पूरा करने तक उन्हें सहारा मिले.

 

पानी की किल्लत? टैंकर भेजेगा नगर निगम : DC ने कहा कि शहर के जिन इलाकों में पानी की समस्या है, वहां अब टैंकर से पानी भेजने का निर्देश दिया गया है.  साफ-सफाई पर भी खास ध्यान देने को कहा गया है.।

 

पुरानी सरकारी गाड़ियां होंगी नीलाम : समाहरणालय की पार्किंग में जो खटारा गाड़ियां धूल खा रही हैं अब उनकी नीलामी कर दी जाएगी और पार्किंग की सुरक्षा के लिए 24x7 गार्ड की तैनाती होगी.

 

हर हफ्ते पंचायत में होंगे अफसर : अब हर गुरुवार पंचायत दिवस मनाया जाएगा.  उस दिन सभी कर्मियों को अपने-अपने पंचायत में रहना होगा.  बीडीओ और सीओ इसकी रिपोर्ट देंगे.  यानी अब गांव वालों को चक्कर नहीं काटना पड़ेगा.

 

मंगलवार को जनता से मुलाकात : हर मंगलवार प्रखंड स्तर पर अफसर जनता से मिलेंगे. बाकी दिनों में भी एक घंटा आम जनता के लिए अलग रखना होगा. अब अफसर साहब व्यस्त हैं वाला डायलॉग नहीं चलेगा.

 

भूमि विवादों के लिए बनेगा अलग सेल : जमीन के झगड़ों से लोग परेशान रहते हैं. इसके लिए अब एक खास भूमि विवाद सेल बनाया जाएगा.  ताकि बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

 

छत की सफाई और लिफ्ट रिपेयर भी लिस्ट में :  बारिश से पहले समाहरणालय की छतों की सफाई करवाई जाएगी.  लिफ्ट की खराबी भी जल्द दूर होगी. इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा.

 

जनता को जोड़ेगा सिटीजन इंगेजमेंट वर्कशॉप : 19 जून से पहले एक वर्कशॉप होगा, जिसमें आम लोगों को बुलाया जाएगा ताकि वो प्रशासन से जुड़ सकें और अपनी बात खुलकर कह सकें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही