Search

 
 
 

झारखंड की चिकित्सा व्यवस्था पर भाजपा नाराज, इरफान अंसारी का मांगा इस्तीफा

Ranchi News : महतो ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के करीब 2,000 कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मानदेय नहीं मिला है. इसके विरोध में कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी दी है. इससे 500 एंबुलेंस का संचालन प्रभावित हो सकता है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि इस आपातकालीन सेवा को सुचारू रखने के लिए विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रील बनाने में व्यस्त हैं और चिकित्सा व्यवस्था पस्त है. मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है. भाजपा ने नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें..

 

एंबुलेंस कर्मियों के बकाये पर मांगा जवाब

महतो ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के करीब 2,000 कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मानदेय नहीं मिला है. इसके विरोध में कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी दी है. इससे 500 एंबुलेंस का संचालन प्रभावित हो सकता है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि इस आपातकालीन सेवा को सुचारू रखने के लिए विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं.

 

डॉक्टरों का आंदोलन सरकार के लिए चेतावनी

राज्य के 10 चिकित्सा संगठनों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त आंदोलन शुरू किया है. डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है. महतो ने कहा कि आम जनता को समय पर इलाज देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही